संदेश

Kitchen Expert Corner का सफर ......मेरे बारे में।

Kitchen Expert Corner का सफर .....मेरे बारे में।

 नमस्कार दोस्तों!मुझे बचपन से ही खाना बनाने का एक अलग ही शौक था। सिर्फ खाना बनाना ही नहीं, बल्कि यह समझना कि खाना स्वादिष्ट कैसे बनता है और दूसरे लोग इतना अच्छा खाना कैसे बना लेते हैं—यह सब जानने की गहरी जिज्ञासा मुझमें हमेशा रहती थी। इसी उत्सुकता और उत्साह के साथ मैं बड़ी हो रही थी, और साथ में मेरी पढ़ाई भी चल रही थी।उस समय मेरे हाथ की बनी चीजें मेरे पापा, भाई-बहन और परिवार के सभी लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आती थीं। जब घर पर मेरे कजिन्स, चाचा, मामा, मौसा या अन्य रिश्तेदार आते, तो वे  प्रोत्साहित करते थे । अपनों से मिली वही तारीफ मेरे उत्साह को और बढ़ा देती थी। फिर मेरी शादी हुई और जिंदगी में नई जिम्मेदारियां आईं। मेरे पति भी खाने के बहुत शौकीन हैं। ससुराल में भी सभी लोग बहुत और अच्छे मिले। खाने को कैसे सलीके से पेश करना है, सही तरीके से मैनेज करना है—यह सब चीजें मैंने ससुराल आकर भी सीखीं और अपने मायके से भी बहुत कुछ सीखा। शादी के बाद जिंदगी मुझे अलग-अलग शहरों में लेकर चलती गई, और मैंने हार नहीं मानी बल्कि हर शहर के खान-पान से कुछ ना कुछ नया और बेहतर सीखती ही चली गई।अब शौक स...