मुश्किल से मुश्किल रेसिपी को आसान बनाना ही मेरी रसोई का मुख्य उद्देश्य है। यहाँ आपको मिलेगा:
• कम सामान, बेस्ट स्वाद: बिना किसी तामझाम के, घर की चीज़ों से बेहतरीन खाना।
• कम समय में झटपट कुकिंग: स्वाद पारंपरिक रहेगा, लेकिन बनाने का अंदाज़ एकदम सिंपल और शॉर्टकट होगा।
Adra Special Thali Recipe: बिहार की पारंपरिक आदरा नक्षत्र थाली और दाल पूरी सिर्फ 40 मिनट में कैसे बनाएं?
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
Hello Friends! I am Pammi. Welcome to my channel and blog "Kitchen Expert Corner".आज का दिन मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि यह मेरे इस ब्लॉग की सबसे पहली रेसिपी पोस्ट है! बिहार में हमारे यहाँ यह खूबसूरत कल्चर है कि जब भी कोई शुभ काम शुरू होता है, तो घर में दाल पूरी और मलाईदार खीर ज़रूर बनाई जाती है। कल 21 जून, 2026 से पावन आद्रा नक्षत्र भी शुरू हो चुका है, इसलिए इस शुभ मौके पर मैं यह खास थाली आपके साथ शेयर कर रही हूँ।"आज मैं आप सबके साथ बिहार की एक बेहद खास और पारंपरिक थाली की रेसिपी शेयर कर रही हूँ, जिसे आदरा नक्षत्र स्पेशल थाली (Bihar Adra Special Thali) कहा जाता है। बिहार में आदरा नक्षत्र के शुरू होते ही हर घर में दाल पूरी, मलाईदार खीर और रसेदार सब्जी बनाने की बहुत पुरानी परंपरा है।आज के इस वीडियो और पोस्ट में मैं आपको बताऊँगी कि सिर्फ 40 मिनट में यह पूरी टेस्टी थाली और खस्ता दाल पूरी घर पर आसानी से कैसे तैयार करें। तो चलिए, बिना किसी देरी के रेसिपी शुरू करते हैं!
⁶
थाली के लिए ज़रूरी सामग्री (Ingredients)
बिहारी दाल पूरी के लिए: चना दाल (भीगी हुई), हल्दी, नमक, पानी ,गेहूं का आटा ,हींग, जीरा और हरी मिर्च।
मलाईदार खीर के लिए: दूध, बासमती चावल, चीनी और इलायची पाउडर "ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम)" |
सब्जी और परोसने के लिए: आलू-की सब्जी और पका हुआ मीठा आम।
1. सिर्फ 40 मिनट में पूरी थाली की प्लानिंग:
पहले 15 मिनट: एक तरफ कुकर में चना दाल को हल्दी-नमक डालकर उबलने के लिए रखें। दूसरी तरफ भारी तले के बर्तन में खीर के लिए दूध उबलने चढ़ा दें।
अगले 15 मिनट: दाल उबलने के बाद उसे ठंडा करके दरदरा पीस लें और कड़ाही में जीरा-हींग का तड़का देकर भून लें। दूध में उबाल आने पर भीगे चावल डालकर धीमी आंच पर खीर पकने दें।
आखिरी 10 मिनट: आलू-की फटाफट रसेदार सब्जी तैयार करें। आटे की लोई में तैयार चना दाल की स्टफिंग भरकर गरमा-गरम खस्ता दाल पूरी (Daalpuri) तल लें।
बनाने की विधि (Step-by-Step Method)
स्टेप 1: चने की दाल उबालें
कुकर में 1 कप भीगी चने की दाल, हल्दी, नमक और आधा कप पानी डालकर 3-4 सीटी लगाएं। गरम दाल को कुकर में ही मैश कर लें।
स्टेप 2स्टेप 1: चने की दाल उबालें
कुकर में 1 कप भीगी चने की दाल, हल्दी, नमक और आधा कप पानी डालकर 3-4 सीटी लगाएं। गरम दाल को कुकर में ही मैश कर लें।
स्टेप 2: दाल का सुपाच्य तड़का
कड़ाही में 1 चम्मच तेल, जीरा, हींग और हरी मिर्च का तड़का देकर मैश की हुई दाल को 2 मिनट भून लें। स्टफिंग तैयार है।
स्टेप 3: मलाईदार खीर तैयार करें
दूध में उबाल आने पर भीगे चावल डालें।
धीमी आंच पर खीर गाढ़ी होने तक पकाएं। अंत में चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।
स्टेप 4: पूरी का नरम आटा गूंथें
गेहूं के आटे में थोड़ा घी का मोयन और नमक डालकर बिल्कुल नरम (Soft) आटा गूंथ लें और 10 मिनट ढककर रखें।
स्टेप 5: लोई में 2 चम्मच दाल की स्टफिंग भरकर हल्के हाथों से दालपूरी बेलें और तलें
तेल में फूला-फूला होने तक सुनहरा तल लें।और तलें
#स्टेप 6: बिना प्याज की रसेदार आलू की सब्जी (लहसुन और टमाटर के साथ)
* **आलू तैयार करें:** उबले हुए आलू लें। इन्हें चाकू से काटना नहीं है, बल्कि हाथों से छोटे-छोटे टुकड़ों में रफली तोड़ लेना है।
* **तड़का लगाएं:** पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें। इसमें सौंफ और हींग डालकर अच्छे से चटकाएं।
* **टमाटर और पेस्ट भूनें:** अब बारीक कटा टमाटर, हरी मिर्च और साथ में लहसुन व लाल मिर्च का बना हुआ पेस्ट डालें। इसमें हल्दी, नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाकर मसालों को 5 मिनट तक अच्छे से भून लें।
* **आलू और ग्रेवी:** भुने मसाले में तोड़े हुए आलू डालें। थोड़ा मिलाकर अपनी ज़रूरत के अनुसार पानी (ग्रेवी) डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट पकने दें।
आदरा नक्षत्र के पावन दिन पर इस थाली को पारंपरिक तरीके से परोसें। थाली में गरमा-गरम फूली हुई दाल पूरी, कटोरी में मलाईदार ठंडी खीर, रसेदार सब्जी और साथ में पका हुआ मीठा आम रखें। (भगवान को भोग लगाएं और ) अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें।
अगर आपको मेरी यह आद्रा स्पेशल थाली की रेसिपी पसंद आई हो, तो इस पोस्ट के नीचे कमेंट करके मुझे ज़रूर बताएं। साथ ही, ऐसी ही और भी आसान और पारंपरिक रेसिपीज़ देखने के लिए मेरे YouTube चैनल 'Kitchen Expert Corner' को Subscribe करना न भूलें!"
बिना पानी डाले बनाएं हलवाई जैसे कुरकुरे प्याज के पकोड़े | Crispy Onion Pakoda Recipe 🌐 English/Other Languages: Click on [ ⋮ ] or [ 🌐 ] at the top right corner to Translate this page. (अनुवाद के लिए ऊपर दाईं तरफ [ ⋮ ] पर क्लिक करें।) रिमझिम सी बारिश और गरमा-गरम पकोड़े —यह कॉम्बिनेशन तो शुरू से ही सदाबहार और सुपरहिट रहा है। आज मैं आपको बिल्कुल मार्केट स्टाइल कुरकुरे और क्रिस्पी अनियन पकोड़े बनाने का असली तरीका बता रही हूँ। इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसमें हम पानी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करेंगे। । प्याज़ के पकोड़े के लिए मसालों का सही मिश्रण (Onion Pakoda Masala Secret) सबसे पहले पकोड़े का मसाला तैयार करने के लिए हम एक बड़ा बर्तन लेंगे। इस बर्तन में हम डालेंगे: कलौंजी और अजवाइन (पाचन और स्वाद के लिए) हल्दी पाउडर और लाल मिर्च का पाउडर जीरा और काली मिर्च का पाउडर बारीक कटी हुई हरी मिर्च और स्वाद के अनुसार नमक आप इन सभी मसालों को अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज़्यादा रख सकते हैं। हमारा लच्छेदार प्याज (Sliced Onion) अब इस रेसिपी का सबसे मुख्य हिस्सा आता है...
How to Make Gulab Jamun Using Only Khoya/Mawa? ★ Khoya Gulab Jamun Recipe | Halwai Style Soft-Gulab Jamun ★ ⏰ Prep Time 10 Mins 🍳 Frying Time 15 Mins 🍽️ Servings 12-15 Pcs Step 1: The Secret to Perfect Mawa Dough Hello friends! Today I am making the perfect Halwai-style soft gulab jamun recipe, which we will make using only khoya. So come on, let's see the recipe ahead! We are going to make gulab jamuns from only mawa in a perfect way, so your gulab jamuns will neither break nor become hard. This is the easy way to make difficult Indian recipes—the best gulab jamuns with hot chashni... a Deepawali special recipe! Hello, hello friends, welcome to Kitchen Expert Corner! Today our recipe is gulab jamun—and that too the soft ones, and absolutely piping hot, piping hot gulab jamuns! These will be so good. But you must be thinking, does making them at home...
🥘 Restaurant Style Paneer Gravy Without Onion and Garlic (Sawan Special!) Hello, hello friends! Welcome back to Kitchen Corner. Today’s recipe is super special because we are making a rich and thick paneer gravy completely without onion and garlic . Yes, you heard it right! We will make this delicious paneer dish with a very quick and simple recipe. So, let’s get started ⏱️ Prep Time: 10 Mins 🍳 Cook Time: 20 Mins 🍽️ Servings: 3-4 People 📋 Ingredients (सामग्री) For Gravy Base: Oil: 1 tbsp Cashew nuts (Kaju): 7-8 pieces Green chilies: As per taste Black peppers (Kali mirch): A few pieces Tomatoes: Chopped For Roasting Paneer: Paneer: 250-300g (cut into cubes) Turmeric (Haldi): A pinch Red chili powder (Lal mirch): A pinch Salt: A tiny pinch For Main Gravy: Oil: 2-3 tbsp Spices: Haldi, Lal mirch powder, Salt (as per taste) Homemade Garam Masala: 1 tsp Kasuri Methi: A good amount Wate...
Comments
Post a Comment